बरेली: टेंडर होने के छह महीने बाद भी नहीं हटे पोल और ट्रांसफार्मर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की सड़कों की बदहाल सड़कों की हालत बिगड़ी हुई है। बार-बार अधिकारियों के निरीक्षण और ठेकेदारों पर कार्रवाई के बावजूद स्थिति पटरी पर नहीं आ रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति स्टेडियम रोड की मिली है। यहां ठेकेदार काम में इतनी ज्यादा लापरवाही कर रहा है कि रोड चौड़ीकरण के …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की सड़कों की बदहाल सड़कों की हालत बिगड़ी हुई है। बार-बार अधिकारियों के निरीक्षण और ठेकेदारों पर कार्रवाई के बावजूद स्थिति पटरी पर नहीं आ रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति स्टेडियम रोड की मिली है। यहां ठेकेदार काम में इतनी ज्यादा लापरवाही कर रहा है कि रोड चौड़ीकरण के लिए अब तक पोल शिफ्टिंग के काम तक नहीं कराए गए हैं। शुक्रवार को स्टेडियम रोड पर बिजली के पोल, तार और ट्रांसफार्मर हटाने के लिए करीब छह महीने पहले टेंडर होने के बावजूद अब तक उनकी शिफ्टिंग न होने पर चौड़ीकरण का काम अटक रहा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जांच को कमेटी बनाकर रिपोर्ट मांगी है।

नगर निगम ईंट पजाया चौराहा से संजय नगर तिराहा होते हुए डेलापीर तक सड़क चौड़ीकरण का काम करा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए बिजली के पोल, तार और ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाने हैं। इसकी शिफ्टिंग के लिए चौड़ीकरण से पहले ही मार्च में नगर निगम ने टेंडर कर दिए थे। छह महीने बीतने के बावजूद अब तक वहां शिफ्टिंग नहीं हो पा रही है।

सड़क के एक ओर मात्र 24 पोल हटाए गए हैं। दूसरी ओर कुछ नए पोल लगा दिए हैं, लेकिन पुराने पोल नहीं हटाए हैं। इस कारण चौड़ीकरण का काम अटक रहा है। जहां जगह मिल रही है, वही चौड़ीकरण हो रहा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, मुख्य अभियंता बीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली के पोल, तार व ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। संबंधित ठेकेदार ने कई पोल लगाने की जानकारी दी। इस पर नगर आयुक्त ने जेई प्रकाश, जेई निर्माण व ठेकेदार के एक प्रतिनिधि की टीम बनाकर रिपोर्ट देने को कहा।

शांति बिहार और सिठोरा की रोड की चेक की क्वालिटी
नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ शांति बिहार में निर्माणाधीन रोड की गुणवत्ता की जांच की। मुख्य अभियंता बीके सिंह के साथ अधिशासी अभियंता संजीव प्रधान ने इस रोड को खोदकर चेक किया। नगर आयुक्त ने ठेकेदार को रोड किनारे लेयर को सही करने और नाले में पानी की निकासी के लिए लेवल की जांच करने के निर्देश निगम के इंजीनियरों को दिए।

इसके अलावा नगर आयुक्त ने सिठौरा में निर्माणाधीन रोड को चेक किया। यहां जल निगम जिस नाले को तैयार कर रहा है, उसकी ऊंचाई रोड से काफी ऊंची है। इस पर रोड से पानी की निकासी के लिए 15-15 मीटर दूरी पर पाइप लाइने के निर्देश दिए गए।

स्टेडियम रोड पर एक हिस्से के काफी पोल हटा लिए गए हैं। दूसरे हिस्से पर नए पोल लगाए हैं। संबंधित ठेकेदार का कहना है कि लाइन शिफ्ट करने के लिए बिजली का शटडाउन नहीं मिल पा रहा है। उन्हें जल्द लाइनें शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। -अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

संबंधित समाचार