मुरादाबाद : पॉलिश ठेकेदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय चंद्र नगर निवासी 55 वर्षीय पॉलिश ठेकेदार की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। चन्दर नगर निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल दिल्ली रोड स्थित फर्म में पॉलिश ठेकेदार थे। रोजाना की भांति शनिवार सुबह भी वह काम पर जाने के लिए …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय चंद्र नगर निवासी 55 वर्षीय पॉलिश ठेकेदार की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। चन्दर नगर निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल दिल्ली रोड स्थित फर्म में पॉलिश ठेकेदार थे।
रोजाना की भांति शनिवार सुबह भी वह काम पर जाने के लिए कहकर घर से निकले थे। रेलवे लाइन से गुजरते समय अचानक से सामने से आ रही शालदा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे उनके सिर में चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
