पीलीभीत : पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट के मुकदमों पर विशेष ध्यान दें
पीलीभीत, अमृत विचार। डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम गांधी सभागार में बैठक हुई। उसमें अभियोजन, कानून एवं शांति व्यवस्था, राजस्व कार्यों व कर-करेत्तर के कामों की समीक्षा की गई। कर करेत्तर को लेकर डीएम ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, बाढ़ खंड, मंडी, राजस्व समेत विभिन्न विभागों में हुई राजस्व …
पीलीभीत, अमृत विचार। डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम गांधी सभागार में बैठक हुई। उसमें अभियोजन, कानून एवं शांति व्यवस्था, राजस्व कार्यों व कर-करेत्तर के कामों की समीक्षा की गई। कर करेत्तर को लेकर डीएम ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, बाढ़ खंड, मंडी, राजस्व समेत विभिन्न विभागों में हुई राजस्व वसूली को जाना।
बीसलपुर सब रजिस्टार की ओर से लक्ष्य से कम वसूली हुई थी। उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ट देते हुए शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए। सामाजिक वानिकी की राजस्व वसूली भी बीते महीनों से इस बार कम थी। डीएफओ संजीव कुमार और तीनों रेंजरों का भी वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। शारदा सागर खंड की समीक्षा के दौरान कहा कि जिले में नीलामी किए जाने वाले स्थलों की पत्रावली मांगी। इसकी जांच समिति के द्वारा कराने के लिए कहा गया। वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, मंडी के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए। समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करते रहें।
मानकों में कमी मिलने पर जुर्माना वसूला जाए। पुराने वादो का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया। पट्टों के आवंटन में कुम्हारी कला, मत्स्य जैसे पट्टों से सम्बन्धित अधिकारियों को बुलाकर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। लक्ष्य के अनुसार पट्टा आवंटन हो। अभियोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि पॉक्सो, एससी & एसटी एक्ट के मुकदमों पर विशेष ध्यान दें।इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी, , अपर जिलाधिकारी (न्यायिक.) देवेंद्र प्रताप मिश्र आदि मौजूद रहे।
