जौनपुर: ट्रक की टक्कर से महिला समेत दो की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। बाइक से दवा लेने जा रहे महिला समेत दो लोगों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे नगर के जेसीज चौराहे के पास हुआ। महिला पड़ोसी गांव के युवक संग आई थी। इसी बीच ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के नीचे आ गई। लोगों ने अस्पताल …

जौनपुर। बाइक से दवा लेने जा रहे महिला समेत दो लोगों की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे नगर के जेसीज चौराहे के पास हुआ। महिला पड़ोसी गांव के युवक संग आई थी। इसी बीच ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक के नीचे आ गई। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के चितवार गांव की जानकी गुप्ता (35) पड़ोसी गांव बुसैरा निवासी राहुल प्रजापति (26) के साथ बाइक से दवा लेने जौनपुर आई थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों जेसीज चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी बीच ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक की हैंडल ट्रक में फंस गई। इससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए।

हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। किसी ने खबर की तो पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। आस-पास के लोगों ने किसी तरह दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ है।

संबंधित समाचार