बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने युवक के परिजनों को दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस की ओर से मृतक के शव का पंचनामा कराया गया और इसके बाद पोस्टमार्टम …

बाराबंकी। जिले में शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने युवक के परिजनों को दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस की ओर से मृतक के शव का पंचनामा कराया गया और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

जानकारी अनुसार सफदरगंज थानाक्षेत्र के पड़रा गांव निवासी दिनेश कुमार शनिवार की सुबह संदिग्ध हालत में फांसी पर पेड़ से लटकता हुआ मिला। वह रोजाना सुबह उठकर शौच के लिए गांव के बाहर जाया करता था। लेकिन शनिवार को जब मृतक के गांव के कुछ बच्चे सुबह विद्यालय जाने के लिए उसी बाग के रास्ते निकले और उन्होंने नजारा देखकर गांव लौट कर पूरी घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी।

जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पंहुचे परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मामले पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार