रायबरेली: दीवार गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव जोगापुर बरिगांव में शनिवार को दोपहर बाद अचानक एक कच्ची दीवार ढह गयी। जिसके मलबे के नीचे दबकर एक वृद्ध की मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची सेमरी चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। परिजनों से मिली …

रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव जोगापुर बरिगांव में शनिवार को दोपहर बाद अचानक एक कच्ची दीवार ढह गयी। जिसके मलबे के नीचे दबकर एक वृद्ध की मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची सेमरी चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जोगापुर बरिगांव निवासी गुमान कुशवाहा (67) पुत्र स्व लालबहादुर अपने कच्चे घर में अकेला रहता था। उसके बेटे अमित और उदयवीर बीबी बच्चों सहित किसी शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

बेटी सोनी व वंदना की शादी हो चुकी है। जिसमें छोटी बेटी वंदना की ससुराल गांव में होने के कारण वही अपने पिता की देखभाल करती थी। गुमान ने अपने घर की एक कच्ची दीवार पर रखे एक छप्पर के नीचे अपने जानवरों को बांध रखा था। शनिवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे गुमान वह अपने पशुओं को पानी पिला रहा था तभी अचानक छप्पर सहित कच्ची दीवार ढह गयी और वह उसी के नीचे दब गया। कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना उसके बेटों को भी दी गयी । इस घटना से सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । छोटी बेटी वन्दना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी से मिली घटना की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

संबंधित समाचार