कन्नौज: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले के जसोदा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड जलालाबाद में स्थिति हनुमान मंदिर के सामने रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन लोग लहूलुहान हो गए। जसोदा चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं अस्पताल जाते वक्त रास्ते मे अधेड़ किसान की मौत …

कन्नौज। जिले के जसोदा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड जलालाबाद में स्थिति हनुमान मंदिर के सामने रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन लोग लहूलुहान हो गए। जसोदा चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं अस्पताल जाते वक्त रास्ते मे अधेड़ किसान की मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही स्वजन शव घर ले आये।

बता दें कि सफर कोतवाली क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर निवासी 50 वर्षीय कश्मीर, 35 वर्षीय धर्मवीर पुत्र राधेश्याम व 40 वर्षीय विनोद रात लगभग 9 वजे जसोदा ढाबा पर बाइक से खाना खाने जा रहे थे तभी हनुमान मंदिर के सामने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों लोग लहूलुहान हो गये।

जानकारी मिलते ही जसोदा चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जिसमें विनोद की रास्ते में मौत हो गयी सूचना मिलते ही स्वजन मृतक का शव गांव ले आये वहीं जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज के शव का पीएम करा कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

संबंधित समाचार