यूपी: मनीष हत्याकांड में फरार आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक लाख का इनाम घोषित
लखनऊ। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गाेरखपुर में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे छह पुलिसकर्मियों पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक रामगढताल जगतनारायण सिंह समेत छह पुलिसवालो पर पहले 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है। …
लखनऊ। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गाेरखपुर में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे छह पुलिसकर्मियों पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक रामगढताल जगतनारायण सिंह समेत छह पुलिसवालो पर पहले 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है। साथ ही आरोपियों के हाजिर न होने पर कुर्की का आदेश भी जारी किया जाएगा।
गोरखपुर के कृष्णा होटल पैलेस में बीते 27 सितम्बर की रात को कानुपर बर्रा निवासी मनीश गुप्ता की पुलिस की बर्बरता पूर्ण पिटाई से मौत हो गई थी। जिसके बाद मुसाफिरखाना अमेठी निवासी निरीक्षक जगत नारायण सिंह, नरही बलिया निवासी अक्षय कुमार मिश्रा, बक्सा जौनपुर निवासी एसआई विजय यादव, कोतवाली देहात मिर्जापुर निवासी एसआई राहुल दुबे, थाना परिसर गाजीपुर निवासी मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव व सैदपुर गाजीपुर निवासी सिपाही प्रशांत कुमार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
व्यापारी मनीश हत्याकाण्ड की पुलिस आयुक्त असीम अरूण जांच के लिए एसआइटी गठित की थी। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था लेकिन करीब 12 दिनों से आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पहले 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ। अब इनाम की रकम 1 लाख रुपए कर दी गई है। इसके लिए कानपुर पुलिस ने एसटीएफ की मदद भी ले रही है।
गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें गठित हैं। उक्त फरार आरोपियों के बारे में जानकारी के लिए एसआईटी के अध्यक्ष और अपर पुलिस आयुक्त आनंद तिवारी के मोबाइल नंबर 945440684 व अपर पुलिस आयुक्त के बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल 9454401074 पर दे सकते हैं। जानकारी देने वालों को नाम गुप्त रखा जाएगा।
