लखनऊ: पदोन्नति के लिए दौड़ लगा रहे दमकल चालक की मौत से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र स्थित पीएसी मैदान में शनिवार सुबह दमकल विभाग के चालक मोहन राम (55) दरोगा पद पर पदोन्नति के लिए दौड़ में हिस्सा ले रहे थे। जिनकी तैनाती प्रयागराज नैनी फायर स्टेशन में थी। दौड़ते समय हृदयगित रुक गई और वह गश खाकर गिर गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों …

लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र स्थित पीएसी मैदान में शनिवार सुबह दमकल विभाग के चालक मोहन राम (55) दरोगा पद पर पदोन्नति के लिए दौड़ में हिस्सा ले रहे थे। जिनकी तैनाती प्रयागराज नैनी फायर स्टेशन में थी। दौड़ते समय हृदयगित रुक गई और वह गश खाकर गिर गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घाेषित कर दिया। एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत ने बताया कि सेकेंड आफिसर के पद पर प्रमोशन होना था। शनिवार को महानगर 35 वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में दौड़ थी।

19 जिलों से दमकल विभाग के चालक दौड़ में हिस्सा ले रहे थे। सुबह 9:30 बजे दौड़ शुरू हुई, जिसमें थाना सैदपुर जिला गाजीपुर निवासी मोहनराम भी शामिल थे। वह जैसे की दौडे़ गश खाकर रेस ट्रैक पर गिर पड़े। वहां मौजूद दमकलकर्मी इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में उनकी मौत का कारण हृदयगित रुक जाना पाया गया है। मृतक चालक के परिवार में उनकी पत्नी अमरावती, बेटा संदीप, मनोज और अजीत हैं।

संबंधित समाचार