मिर्जापुर: दो पक्षों में हुई जमकर चाकूबाजी, चार घायल, दो गंभीर
मिर्जापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर शीतला धाम के पास शुक्रवार की रात लगभग साढे आठ बजे चाकू बाजी की घटना में चार घायलों मे एक पक्ष के तीन लोगों को मंडलीय अस्पताल रिफर किया गया था। जबकि दूसरे पक्ष के सौरभ दूबे को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जाता है कि थाना …
मिर्जापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर शीतला धाम के पास शुक्रवार की रात लगभग साढे आठ बजे चाकू बाजी की घटना में चार घायलों मे एक पक्ष के तीन लोगों को मंडलीय अस्पताल रिफर किया गया था। जबकि दूसरे पक्ष के सौरभ दूबे को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी सौरभ दूबे 20 और कामापुर निवासी सुरेंद्र मिश्र अपने मित्र छोटू पंडा विजयपुर गाव मे बर्थडे पार्टी शीतला मंदिर के पास आये थे।
इसी दौरान चार बाइक पर सवार होकर विजयपुर गांव के ही यासीन 18, जावेद 19, मैफूज, 18 अपने अन्य साथियों सहित आकर सौरभ दूबे और सुरेंद्र मिश्र को धमकाने लगे और विवाद इस कदर बढ़ाकि मारपीट के दौरान आपस में चाकी बाजी से प्रहार करने लगे जिसमें। यासीन 18, मैफूज 19, जावेद 18 और सौरभ 20 घायल हो गये थे।
जिसमे सौरभ के अलावा तीन घायलों को पीएचसी सर्रोई से मंडलीय अस्पताल रिफर कर दिया गया था। हालत गंभीर होने पर यासीन ओर मैफूज को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया।मौके पर थाना प्रभारी शैलेश राय सीओ सिटी प्रभात राय के अलावा देर रात पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया घटना स्थल पर पुलिस व पीएसी बल को लगाया गया है। चौकी प्रभारी गैपुरा अरविंद गुप्ता ने बताया कि दोनो पक्षों से मुकदमा विन्ध्याचल थाने मेंं दर्ज कराया गया है।
