कानपुर: महंतों हुई जमकर मारपीट, कृष्णदास समेत सात के खिलाफ केस दर्ज
कानपुर। पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के महंतों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक महंत ने दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा। मारपीट की पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV में कैद …
कानपुर। पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के महंतों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक महंत ने दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा। मारपीट की पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर दोनों में मारपीट हुई है।
पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के पुजारी सुरेश दास गर्भ गृह में शुक्रवार रात श्रद्धालुओं को दर्शन करा रहे थे। इसी बीच पनकी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े रमाकांत दर्शन करने पहुंचे। आरोप है कि पुजारी सुरेश दास ने उनके टीका नहीं लगाया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। रात में सुरेश दास पूजा अर्चना के बाद अपने भाई राजू शुक्ला के साथ मंदिर के बाहर आए। तो वहां पहले से मौजूद रमाकांत मिश्रा ने साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। साथी रोहित सिंह उर्फ सीताराम, रिशु मिश्रा, आनंद मिश्रा, सूरज चौहान और 7- 8 अन्य लोगों के साथ सुरेश उसके भाई राजू को पीटा। तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। पीटना शुरू कर दिया।
कट्टे की बट और लोहे की राड मारकर सुरेश दास और उनके भाई राजू को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पनकी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि शनिवार को महंत सुरेश दास की तहरीर पर महंत कृष्णदास, उनके बेटे सौरभ, आनंद मिश्रा, रोहित सेंगर उर्फ सीताराम, सूरज चौहान, कृष्ण लाल शुक्ला, शिवम शुक्ला उर्फ शिव समेत 7-8 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पनकी थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट की FIR दर्ज हो चुकी है। आए दिन मारपीट कर मंदिर का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। जल्द ही अफसरों से राय लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे कि मंदिर परिसर में आए दिन होने वाले मारपीट पर रोक लगाई जा सके।
