बरेली: जमीन के लिए की गई थी बहेड़ी में दो दोस्तों की हत्या, पुलिस आज कर सकती है खुलासा
बरेली, अमृत विचार। काम से लौट रहे दोस्तों को किसी बदमाश ने गोली नहीं मारी थी। न ही उनके साथ कोई लूट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मरने वाले की बहू के एक रिश्तेदार और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जमीन के लिए …
बरेली, अमृत विचार। काम से लौट रहे दोस्तों को किसी बदमाश ने गोली नहीं मारी थी। न ही उनके साथ कोई लूट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मरने वाले की बहू के एक रिश्तेदार और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जमीन के लिए राजेश की हत्या की थी। क्योंकि उनका दोस्त यह राज खोल देता इसलिए उसकी भी हत्या कर दी गई।
बहेड़ी के ग्वारी गौटिया के रहने वाले राजेश कुमार (45) और उसका दोस्त रोहताश 3 अक्टूबर को रात 11 बजे काम से लौटकर घर आ रहे थे। रविवार सुबह उनके शव सड़क किनारे पड़े मिलने से सनसनी मच गई। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। राजेश की पीठ और गर्दन में गोली लगी थी। वहीं उसके दोस्त रोहताश (35) के कनपटी पर गोली मारी गई थी।
पुलिस का मानना था कि रोहताश ने राजेश की हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली लेकिन जब मामले की जांच की गई तो पता चला की राजेश का बेटा नशा करता था इसलिए उसने अपनी जमीन की वसीहत बहू के नाम कर दी थी। अब वह अपनी वसीहत को बदलना चाहता था।
इसके लिए उसने तैयारी करना भी शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी उसकी बहू के एक रिश्तेदार को हुई तो उसने अपने दोस्त की मदद से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार की रात में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। रविवार को पुलिस हत्या का खुलासा कर सकती है।
वहीं, पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
इसे भी पढ़ें…
