बारांबकी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल
बाराबंकी। बीती आठ अगस्त को हुई एक युवक की सनसनीखेज हत्या के आरोप में जेल गये आरोपी के सौतेले भाई का शव 24 घंटे लापता रहने के बाद तालाब में डूबा हुआ मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। रविवार को परिजनों को यह खबर मिलने के बाद वह डरे हुए है। वही …
बाराबंकी। बीती आठ अगस्त को हुई एक युवक की सनसनीखेज हत्या के आरोप में जेल गये आरोपी के सौतेले भाई का शव 24 घंटे लापता रहने के बाद तालाब में डूबा हुआ मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। रविवार को परिजनों को यह खबर मिलने के बाद वह डरे हुए है। वही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम दोहाई निवासी संजय साहू (25) पुत्र स्व. सूर्य प्रकाश जो लखनऊ में निराला नगर क्रासिंग पर चाय का होटल चलाता था, बीते गुरुवार की दोपहर घर वापस लौटा था। शनिवार सुबह के पांच बजे घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जिसके 24 घंटे बाद रविवार सुबह घर से सौ मीटर पूरब दिशा में स्थित तालाब में उसका शव डूबा हुआ मिला तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। डरे हुए परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जिसकी वजह भी है।
गौरतलब हो कि बीती 8 अगस्त को पड़ोस के गॉव गढ़ चप्पा निवासी विनय कुमार पुत्र हरिलाल की हत्या हुई थी। इस हत्या के आरोप में चार लोग जेल में है, जिसमें मृतक संजय साहू का सौतेला भाई अनुज पुत्र रामसेवक भी जेल में बंद है। भाई आशीष ने यह पूरी बात बताते हुए विनय के परिजनों पर शक जताया है। इस मामले में थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गयी तो उनका फोन नेटवर्क में नहीं था।
