बरेली: राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार गंभीर, व्यापारी निभाएं जिम्मेदारी- राजेश अग्रवाल
बरेली, अमृत विचार। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नई दिल्ली स्थित एक क्लब में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व विधायक राजेश अग्रवाल रहे। अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक व प्रमुख उद्यमी केदारनाथ अग्रवाल ने की। इस मौके पर राजेश अग्रवाल ने …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नई दिल्ली स्थित एक क्लब में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व विधायक राजेश अग्रवाल रहे। अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक व प्रमुख उद्यमी केदारनाथ अग्रवाल ने की।
इस मौके पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय विषयों पर सरकार बहुत गंभीर है इसलिए व्यापारियों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बदलते परिवेश में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करना व्यापारियों का भी दायित्व है। व्यापारियों को इसे स्वीकार करना होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारियों की सरकार कही जाती है। सरकार के सामने हम अपनी समस्याओं को तथ्यात्मक रूप से रख सकते हैं।
केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल ने हमेशा संघर्ष कर सरकारों को आईना दिखाया है। इसलिए अब नए कानूनों से घबराने की जरूरत नहीं है। यदि गंभीरता से सोचा जाए तो जीएसटी, मंडी समिति आदि कानून ईमानदार व्यापारियों के हित में हैं। कार्यक्रम के बाद हुलासनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के संबंध में रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को संबोधित ज्ञापन राजेश अग्रवाल को सौंपा गया। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य दुर्गेश खटवानी आदि मौजूद रहे।
