यूपी: आम आदमी पार्टी ने ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की शुरुआत
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से रविवार को ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की शुरुआत सुल्तानपुर के कादीपुर से प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने की। उन्होंने जनसभा कर इस मुद्दे पर जनता की राय जानी और 300 यूनिट फ्री बिजली, …
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से रविवार को ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की शुरुआत सुल्तानपुर के कादीपुर से प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने की। उन्होंने जनसभा कर इस मुद्दे पर जनता की राय जानी और 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली सहित बकाया बिल माफ करने की अरविंद केजरीवाल की गारंटी वाला कार्ड नागरिकों से भरवाया।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार को अंबेडकरनगर और मंगलवार को आजमगढ़ में सभा कर जनता से सीधा संवाद करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस दौरान लोगों से गारंटी कार्ड भी भरवाएंगे, जिसमें हम पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से जनता को यह गारंटी देंगे कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हम लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ बकाया बिजली बिल माफ करने का काम करेंगे।
सभाजीत सिंह ने बताया कि रविवार को इस अभियान की शुरुआत काफी उत्साहजनक रही। प्रदेश प्रभारी को सुनने के लिए उत्साहित भीड़ देखने लायक थी। उत्साह से लबरेज जनता ने कार्यकर्ताओं से मांग-मांग कर गारंटी कार्ड भरे। कदीपुर में ‘फ्री बिजली की बात जनता के साथ’ अभियान की सफल शुरुआत ने 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का संकेत दे दिया है। हम कादीपुर की जनता के इस उत्साह को पूरे प्रदेश में लेकर जाएंगे। विश्वास है कि इसी तरह मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर हमें प्रदेश भर में जनता का प्यार और उसका साथ मिलेगा।
