इस्कॉन लखनऊ व हिंदू जन सेवा समिति के सहयोग से हो रहा विश्व हरि नाम संकीर्तन
लखनऊ। इस्कॉन संस्था की लखनऊ इकाई और हिंदू जन सेवा समिति के सहयोग से काकोरी कस्बा में हरि नाम संकीर्तन विगत कई रविवार से लगातार होता आ रहा है। इस्कॉन संस्था और हिंदू जन सेवा समिति काकोरी के सहयोग से भगवान के नाम का प्रचार प्रसार करते हुए काकोरी नगर में हरे रामा हरे कृष्णा …
लखनऊ। इस्कॉन संस्था की लखनऊ इकाई और हिंदू जन सेवा समिति के सहयोग से काकोरी कस्बा में हरि नाम संकीर्तन विगत कई रविवार से लगातार होता आ रहा है। इस्कॉन संस्था और हिंदू जन सेवा समिति काकोरी के सहयोग से भगवान के नाम का प्रचार प्रसार करते हुए काकोरी नगर में हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोष के साथ लोगों को भगवान श्री राम और कृष्ण के पद चिन्हों पर चलने का आवाहन करते हुए सर्वे भवंतु सुखिन का संदेश दिया।

जिसमें मुख्य रुप से कृष्ण भक्त करुण कृष्णदास पवन पुत्रदास विजय गोविंद दास संजीव प्रभु हरी प्रिया शरण प्रियांशु उदय हिंदू जन सेवा समिति से प्रदेश अध्यक्ष प्रज्जवल गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रभाकर सिंह, सागर राजपूत, गीत गोविंद द्विवेदी, शिवजीत, राहुल, सुनील, सचिन, आकाश, कृष्णा, सनी सहित अन्य हिंदू जन सेवा समिति के लोग मौजूद रहे।
