सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चियों ने बताया शिक्षा का महत्व
लखनऊ। मलिहाबाद माल मिलान फाउंडेशन के तत्वावधान में माल के नरसिंह खेड़ा गांव में स्कूल की बच्चियों द्वारा गर्ल आइकॉन प्रोग्राम के तहत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व को बखूबी रेखांकित किया गया। क्षेत्र के नरसिंह खेड़ा गांव में विद्यास्थली संस्थान की प्रतिभावान बच्चियों ने गर्ल आइकॉन प्रोग्राम के तहत शिक्षा के …
लखनऊ। मलिहाबाद माल मिलान फाउंडेशन के तत्वावधान में माल के नरसिंह खेड़ा गांव में स्कूल की बच्चियों द्वारा गर्ल आइकॉन प्रोग्राम के तहत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व को बखूबी रेखांकित किया गया।

क्षेत्र के नरसिंह खेड़ा गांव में विद्यास्थली संस्थान की प्रतिभावान बच्चियों ने गर्ल आइकॉन प्रोग्राम के तहत शिक्षा के महत्व विषय पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चियों ने एक नाटक का मंचन कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही नृत्य नाटिका की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्ववार्ता प्रतिनिधि ने कार्यक्रम की आइकॉन गर्ल अनित्या गौतम को मेडल प्रदान कर ग्यारह प्रतिभावान बच्चियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी मुन्नालाल भारती, सरोज कुमार और अनुपमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
