सनी देओल ने फैंस को दी गुड न्यूज, एक्टर इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कर रहे वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट का ऐलान हो गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर भी शेयर किया गया है। इस टीजर से पता चलता है कि यह फिल्म फेमस फिल्ममेकर गुरु दत्त से जुड़ी हुई है। टीजर में उनकी तस्वीर और उनकी मशहूर फिल्म ‘प्यासा’ का गाना …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट का ऐलान हो गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर भी शेयर किया गया है। इस टीजर से पता चलता है कि यह फिल्म फेमस फिल्ममेकर गुरु दत्त से जुड़ी हुई है।

टीजर में उनकी तस्वीर और उनकी मशहूर फिल्म ‘प्यासा’ का गाना ‘ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है’ बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। यह फिल्म गुरु दत्त को एक श्रद्धांजलि होगी। फिल्म के मोशन पोस्टर के सामने आते ही फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह दिखाई देना शुरू हो गाया है। अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

इस फिल्म को आर बालकी ने लिखा है और वो ही डायरेक्ट कर रहे हैं। बताते चलें कि, फिल्म में सनी देओल के अलावा मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

संबंधित समाचार