बरेली: रंजिश के चलते दंपति से मारपीट मामले में एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।  पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने एक दंपति को घेरकर रविवार रात जानलेवा हमला कर दिया था। सूचना पर पहुंची यूपी 112 कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहीं, देर रात लगभग 3 बजे  घायल दम्पति की मौत हो गई। वहीं, मामले में पुलिस ने हत्या …

बरेली, अमृत विचार।  पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने एक दंपति को घेरकर रविवार रात जानलेवा हमला कर दिया था। सूचना पर पहुंची यूपी 112 कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहीं, देर रात लगभग 3 बजे  घायल दम्पति की मौत हो गई। वहीं, मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

बरेली के इज्जतनगर के करमपुर चौधरी में रविवार की शाम खेत पर बकरी चराने गए एक दम्पति पर गांव के ही लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। गम्भीर हालत में लहूलुहान दम्पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं रविवार की देर रात करीब 3 बजे घायल सरबर खां की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: पुरानी रंजिश के चलते दंपति पर फावड़े से हमला

संबंधित समाचार