बरेली: एसएसवी इंटर कॉलेज में दबंगों ने किया हंगामा, मारपीट
बरेली, अमृत विचार। एसएसवी इंटर कॉलेज में सोमवार को कुछ दबंगों ने पहुंच कर हंगामा कर दिया। आरोप है कि उन्होंने स्कूल के स्टाफ के साथ बदतमीजी की और मारपीट भी शुरू कर दी। वहीं, स्कूल प्रशासन का कहना है कि सोमवार सुबह 11वीं कक्षा का एक छात्र नशे की हालत में स्कूल पहुंचा था। …
बरेली, अमृत विचार। एसएसवी इंटर कॉलेज में सोमवार को कुछ दबंगों ने पहुंच कर हंगामा कर दिया। आरोप है कि उन्होंने स्कूल के स्टाफ के साथ बदतमीजी की और मारपीट भी शुरू कर दी। वहीं, स्कूल प्रशासन का कहना है कि सोमवार सुबह 11वीं कक्षा का एक छात्र नशे की हालत में स्कूल पहुंचा था।
स्टाफ ने बताया कि जब छात्र टोका गया तो व गुस्सा होकर बाहर चला गया जिसके कुछ देर बाद व स्कूल के बाहर जाकर दबंग लड़कों को साथ में ले आया। जिसके बाद वहां पर जमकर हंगामा हुआ और उसने मारपीट भी शुरू कर दी। वहीं, स्कूल प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी फुटेज निकालकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें…
