दुराचार के मामले से परेशान युवक ने उठाया बड़ा कदम, जानें पूरा मामला
हरदोई। जिले के थाना बेनीगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने अपने ऊपर लगाए गए दुराचार के मामले को झूठा बताते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार थाना बेनीगंज निवासी 22 वर्षीय आशुतोष अवस्थी ने सोमवार की सुबह गांव के बाहर निजी नलकूप में फांसी लगाकर …
हरदोई। जिले के थाना बेनीगंज में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने अपने ऊपर लगाए गए दुराचार के मामले को झूठा बताते हुए फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार थाना बेनीगंज निवासी 22 वर्षीय आशुतोष अवस्थी ने सोमवार की सुबह गांव के बाहर निजी नलकूप में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के पहले उसने तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपने मां बाप भाई बहनों से माफी मांगते हुए जिंदगी से परेशान होने की बात कही है।
सुसाइड नोट में उसने खुद पर लगाए दुराचार के मामले को झूठा बताया उसने गांव की उस महिला द्वारा प्रताड़ित होकर जान देने की बात कही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव की एक महिला ने उसके ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। जिसके बाद महिला ने दुबारा न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। जिस पर शनिवार को पुलिस आरोपी के घर गई थी और उसे थाने भेजने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
