प्रतापगढ़ में फर्जी ट्रक लूट का हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिले में सोमवार को पुलिस की ओर से कोतवाली नगर इलाके में फर्जी ट्रक लूट का खुलासा किया गया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 50 हजार रुपए की नगदी आदि बरामद की गई है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सतपाल …
प्रतापगढ़। जिले में सोमवार को पुलिस की ओर से कोतवाली नगर इलाके में फर्जी ट्रक लूट का खुलासा किया गया है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 50 हजार रुपए की नगदी आदि बरामद की गई है।
मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सोमवार को दी है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक महफूज उर्फ बाबा परचून भरे ट्रक लेकर के अररिया फार्विसगंज, बिहार गया था। वह पांच अक्टूबर को जोगबनी बिहार से रिफाइण्ड लोडकर नागपुर के लिए रवाना हुआ था। वहीं, ट्रक मालिक ने 6 अक्टूबर को चालक महफूज से फोन पर बात की थी।
उसने बताया कि वह बस्ती पहुंच गया और अकबरपुर, टांडा,आजमगढ़ होते हुए आ रहा है जबकि उसे मुजफ्फरपुर, छपरा, आरा, बक्सर, बनारस के रास्ते होकर जाने के लिए बताया था। इसके बाद चालक का मोबाइल बंद हो गया। फिर 8 अक्टूबर को फोन आया कि प्रतापगढ़ में भुपियामऊ ओवर ब्रिज के पास प्रयागराज मार्ग पर माल सहित ट्रक छीन लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर कोतवाली नगर में ट्रक लूट का मामला दर्ज कराया गया। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को लगाया था।
पुलिस टीम ने ट्रक को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पहले ने अपना नाम गोण्डा निवासी विजय यादव व दूसरे ने अपना नाम दिलीप यादव बताया जो बाराबंकी का रहने वाला है। तलाशी में विजय यादव के पास से एक कपड़े के झोले में छह लाख 50 हजार रुपए की नगदी व दिलीप यादव के पास से एक लाख की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने बाराबंकी निवासी चालक महफूज उर्फ बाबा खान को भी गिरफ्तार कर पांच लाख की नकदी बरामद कर ली।
अंतिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बरामद रुपयों के संबंध बताया कि इस ट्रक पर रिफाइंड सोयाबीन आयल लदा है, जिसमें से हमने कुछ माल बेंच दिया। उनके पास से बरामद रुपए उसी रिफाइण्ड आयल बिक्री के हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक में करीब 32 लाख का माल रखा था। जिसमें से करीब 90 फीसदी माल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
