रामपुर : शौचालयों की बदहाली पर डीएम ने ईओ को लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। हुनर हाट की तैयारियां जोरो पर हैं डीएम ने सोमवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित हुनर हाट की तैयारियों का जायजा लिया। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तहत 16 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। हुनर हाट में देश के कोने-कोने से हुनरमंद आएंगे। शौचालयों में दुरुस्तीकरण का कार्य न कराने …

रामपुर, अमृत विचार। हुनर हाट की तैयारियां जोरो पर हैं डीएम ने सोमवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित हुनर हाट की तैयारियों का जायजा लिया। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के तहत 16 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। हुनर हाट में देश के कोने-कोने से हुनरमंद आएंगे। शौचालयों में दुरुस्तीकरण का कार्य न कराने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर को फटकार लगाई।

नुमाइश ग्राउंड पर सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। आवागमन के दौरान पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने जरूरी जानकारी प्राप्त की और कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जरूरी तैयारियों के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वह पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मंच परिसर में पुताई कार्य और हुनर हाट परिसर में स्थित शौचालयों में दुरुस्तीकरण का कार्य न कराने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर को फटकार लगाई। भारत सरकार के बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी और नगरपालिका की जेई को सख्त निर्देश दिए कि वे स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर कार्यों को गति प्रदान कराएं। उन्होंने हुनर हाट में जनपद के उत्पादों के साथ साथ अन्य विभिन्न प्रदेशों के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न आकर्षक पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार