हरदोई: भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष की अगुवाई में हुई महिला मोर्चा की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। भाजपा कार्यालय पर मंडल समितियों की बैठक का आयोजन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। भाजपा कार्यालय में विधानसभा हरदोई के मंडलों की मंडल कार्यसमिति महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यसमिति में जिला महामंत्री रीना गुप्ता, जिला मंत्री नीना सिंह, कार्यालय प्रभारी विनिम सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य …

हरदोई। भाजपा कार्यालय पर मंडल समितियों की बैठक का आयोजन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया।
भाजपा कार्यालय में विधानसभा हरदोई के मंडलों की मंडल कार्यसमिति महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यसमिति में जिला महामंत्री रीना गुप्ता, जिला मंत्री नीना सिंह, कार्यालय प्रभारी विनिम सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनीता राठौर, सुमन सिंह, श्यामा देवी, पूनम नगर उपाध्यक्ष पदमा गुप्ता, सुनीता सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी कविता टंडन आदि पदाधिकारी बैठक में मौजूद रही।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन करके, वंदे मातरम से हुई। इस अवसर पर सभी को संगठन के आगामी कार्यक्रम व संगठन में काम करने की कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया तथा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और पदाधिकारियों को जागरूक करते हुए बताया कि सभी महिलाएं आज से अपने बूथ स्तर तक संगठन का गठन करते हुए बूथ स्तर के आम जन मानस को सरकार द्वारा चलाई जा रही हर जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दे। मंच का संचालन नगर अध्यक्ष मधुबाला ने किया।

संबंधित समाचार