रामपुर : कश्मीर पुलिस ने टांडा के युवक को पकड़ा
रामपुर/टांडा, अमृत विचार। कश्मीर पुलिस ने टांडा के युवक को जानकारी विदेश भेजने के आरोप में पकड़ने के बाद कार्रवाई कर दी है। अनस रजा निवासी मुतियापुरा पंजाब के कस्बा बटाला में दांत बनाने की लैब में काम करता है। 24 सितंबर को वह घर पर आया हुआ था। इसी बीच घर में भाई से …
रामपुर/टांडा, अमृत विचार। कश्मीर पुलिस ने टांडा के युवक को जानकारी विदेश भेजने के आरोप में पकड़ने के बाद कार्रवाई कर दी है। अनस रजा निवासी मुतियापुरा पंजाब के कस्बा बटाला में दांत बनाने की लैब में काम करता है। 24 सितंबर को वह घर पर आया हुआ था। इसी बीच घर में भाई से उसकी कहासुनी हो गई।
जिस पर पिता ने उसको थप्पड़ मार दिया। इस बात को लेकर वह घर से नाराज होकर 30 सितंबर को वापस चला गया। रविवार रात्रि के समय पिता सलीम पर फोन आया। जिसमें कहा गया कि आपका बेटा अनस जम्मू कश्मीर के गांधीनगर थाने में है जिससे पूछताछ की जा रही है।अनस दो वर्ष पूर्व रुद्रपुर की सुरेश छाबड़ा लेब में काम करता था।उसके बाद वह पंजाब के बटाला कस्बे में सुशी लैब में दांतो का काम कर रहा था।
वह परिवार के चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता से विदेश के हैंडलर को जानकारी देने के बारे में पूछा तो पिता ने बताया कि वह निर्दोष है अभी उसकी उम्र भी 20 से कम है। वह पंजाब से कमाई के हिसाब से पैसे घर भेजता था। आरोपी के पिता सलीम अहमद की ब्लॉक सैदनगर में बिजली की दुकान है जिसपर वह बैठकर परिवार का पालन पोषण करता है।
