मुरादाबाद: एक दिन में सर्वाधिक 33 मरीजों को डेंगू का डंक
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक डेंगू मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई है। गक्खरपुर में डेंगू पूरी तरह बेकाबू है। 22 नए डेंगू मरीज मिलने से गांव में मरीजों का आंकड़ा सौ के पार होकर 107 हो गई। इससे गांव में देर से शुरू किए …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक डेंगू मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य महकमें में खलबली मच गई है। गक्खरपुर में डेंगू पूरी तरह बेकाबू है। 22 नए डेंगू मरीज मिलने से गांव में मरीजों का आंकड़ा सौ के पार होकर 107 हो गई।
इससे गांव में देर से शुरू किए गए डेंगू नियंत्रण के सभी उपाय निरर्थक साबित हो रहे हैं। जिन नये मरीजों में एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है उसमें महिला पुरूष बच्चे सभी शामिल हैं। इसके अलावा जिले में अन्य जगहों पर 11 मरीज डेंगू पाजिटिव मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाँ प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि गक्खरपुर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
