बाराबंकी: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बसंती गांव में रहने वाले युवक बाइक से दादरा होकर दौलतपुर गांव की तरफ रविवार की रात्रि में आ रहा थे। तभी अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई, और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे बनवाई को भी चोट लगी है। सूचना …

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बसंती गांव में रहने वाले युवक बाइक से दादरा होकर दौलतपुर गांव की तरफ रविवार की रात्रि में आ रहा थे। तभी अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई, और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे बनवाई को भी चोट लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर रास्ता बहुत खराब है। जिस वजह से यह घटना घटित हुई है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बसंती गांव निवासी योगेंद्र 24 वर्ष पुत्र जय नारायण अपने बहनवाई के साथ दादरा गांव से दौलतपुर की तरफ बाइक से आ रहे थे। दौलतपुर गांव पहुंचते ही रास्ता खराब होने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। युवक के सर पर चोट इतनी तेज लगी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस जबतक मौके पर पहुंची बाइक चालक की मौत हो गई थी। पीछे बैठे बनवाई को भी गंभीर चोट आई है। इस संबंध में हल्का दरोगा विपिन सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो मृतक की मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच भी करा रही है।

संबंधित समाचार