रायबरेली में ससुराल पक्ष ने महिला को मार-मार कर किया लहूलुहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरुदीन मजरे इटौरा बुजुर्ग में ससुराल वालों ने घरेलू विवाद में महिला को मार-पीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सोमवार …

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरुदीन मजरे इटौरा बुजुर्ग में ससुराल वालों ने घरेलू विवाद में महिला को मार-पीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

सोमवार की सुबह संगीता (45) और उमाशंकर का उसके देवर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, आरोप है कि देवर व अन्य परिवार जनों ने महिला को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एम के शर्मा ने बताया कि मारपीट में घायल महिला सीएचसी आई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार