लखनऊ: पुलिस ने पांच नशेड़ी युवक व युवती का दफा 34 में किया चालान
लखनऊ। रविवार देर रात पांच युवक 1090 चौराहे पर एक युवती के साथ बैठकर नशेबाजी में चूर थे। उसी समय गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे अपने साथी वहां पहुंचे। उन्होंने नशेडी युवकों को टोका तो युवक भिड़ गए। पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगे। इसके बाद पुलिस पांचों युवकों और युवती को थाने ले आई। …
लखनऊ। रविवार देर रात पांच युवक 1090 चौराहे पर एक युवती के साथ बैठकर नशेबाजी में चूर थे। उसी समय गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे अपने साथी वहां पहुंचे। उन्होंने नशेडी युवकों को टोका तो युवक भिड़ गए। पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगे। इसके बाद पुलिस पांचों युवकों और युवती को थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सुनील दुबे ने बताया कि मेडिकल परीक्षण दफा 34 में चालान कर मुचलके पर छोड़ दिया। पांचों एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
कार की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन की मौत
कैसरबाग थाना क्षेत्र के कैसरबाग चौराहे पर सोमवार सुबह कार ने साइकिल सवार न्यू हैदरगंज बरौरा हुसैनबाड़ी बालागंज ठाकुरगंज निवासी 48 वर्षीय ऑटो इलेक्ट्रिशियन मोहम्मद इस्माईल को रौंद डाला। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मो इस्माइल अपनी पत्नी यासमीन गज़ाला, दो बेटी नौशीन और फरीन के साथ रहकर लाल बाग स्थित कार बाजार में ऑटो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। सोमवार सुबह 9 बजे वह अपनी दुकान पर जा रहे थे। उसी समय कैसरबाग चौराहे के पास कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इस्माइल की मौके पर मौत हो गई।
