बरेली: तीन सूदखोरों पर किसान की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में किसान की मौत के मामले में पुलिस ने तीन सूदखोरों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षति रख लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदपुर के धीरपुर निवासी किसान …
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में किसान की मौत के मामले में पुलिस ने तीन सूदखोरों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षति रख लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरीदपुर के धीरपुर निवासी किसान शीलेंद्र को शनिवार की शाम करीब 6 बजे सत्येंद्र सिंह बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर फेंक कर चला गया था। पत्नी जंजीर वती अपने भाई राजवीर के साथ शीलेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जंजीर वती ने गांव के ही रतन सिंह उसके रिश्तेदार सत्येंद्र सिंह और धर्मेंद्र कुमार उर्फ डीपी के खिलाफ जहर देकर पति की हत्या करने की तहरीर दी थी। जंजीर वती का आरोप है कि तीन साल पहले शीलेंद्र ने सत्येंद्र व रतन सिंह से बहन की शादी के लिए दो लाख का कर्ज बिना सूद के लिए था।
ब्याज समेत दो साल बाद ही पूरी रकम चुकता कर दी थी। इसके बाद भी आरोपी 5 प्रतिशत ब्याज की दर से लगातार रुपये वसूल रहे थे, जिसके चलते करीब डेढ़ लाख की रकम भी हड़प कर ली थी। वहीं आरोपी सत्येंद्र ने शीलेंद्र को धमकाकर उसकी सवा तीन बीघा जमीन भी जबरन नाम करा ली थी। सूदखोरों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए शीलेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि सूदखोर लाइसेंसी व अवैध हथियारों से लैस होकर शीलेंद्र के घर पहुंचे और धमकाने लगे। बताया कि शनिवार की शाम सत्येंद्र अपने साथियों के साथ शीलेंद्र को घर से ले गया और कुछ घंटों बाद बेहोशी की हालत में वापस घर छोड़कर चला गया। अस्पताल पहुंचने तक शीलेंद्र दम तोड़ चुका था। पत्नी की तहरीर के आधार पर फरीदपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
