इफको के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
नई दिल्ली। इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कॉपरेटिव (इफको) के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का कल देर रात निधन हो गया। इफको सूत्रों ने आज यहां बताया कि नकई का निधन पंजाब के भटिंडा में कल देर रात हो गया। वह 87 वर्ष के थे। इफको परिवार ने नकई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है …
नई दिल्ली। इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कॉपरेटिव (इफको) के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का कल देर रात निधन हो गया। इफको सूत्रों ने आज यहां बताया कि नकई का निधन पंजाब के भटिंडा में कल देर रात हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
इफको परिवार ने नकई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और सहकारिता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया है। इफको के प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि नकई के निधन से इफको परिवार ने अपना अभिभावक खो दिया है। उन्होंने कहा कि नकई सहकारिता के माध्यम से किसानों के उत्थान के लिये लगातार समर्पित भाव से काम कर रहे थे।
इसे बी पढ़ें…
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर
