अमरोहा : किसानों की भूख हड़ताल आठवें दिन भी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। भूमि अधिग्रहण का सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की भूख हड़ताल लगातार आठवें दिन भी जारी रही। थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव कूबी में पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। …

अमरोहा, अमृत विचार। भूमि अधिग्रहण का सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की भूख हड़ताल लगातार आठवें दिन भी जारी रही।

थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव कूबी में पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से अपनी भूमि का सर्किल रेट से 4 गुना अधिक मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन किसान की शासन और प्रशासन के बीच बात नहीं बन पा रही है।

कई बार अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों मनाने की कोशिश की लेकिन सभी वार्ता असफल रही। उनका कहना है कि जब तक किसान को लिखित में आश्वासन नहीं मिल जाता है तब तक वह धरना स्थल से नहीं उठेंगे। मंगलवार को भी किसानो की आठवें दिन भूख हड़ताल जारी रही। इस दौरान सतेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, जितेंद्र आदि भूख हड़ताल पर बैठे है।

संबंधित समाचार