अमेठी: 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सड़क व पुल, आवासीय भवन, विद्यालय आदि निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के …

अमेठी। जिले में मंगलवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सड़क व पुल, आवासीय भवन, विद्यालय आदि निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश भी दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है। उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समय अवधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और गुणवत्तापूर्ण व समय पर ही कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, मानक विहीनता और अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता जांच के बाद ही निर्माण कार्य में प्रयुक्त किए जाएं।

इसके अलावा कहा कि जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो, उसके लिए शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। जिससे कार्य में बाधा की स्थिति नहीं उत्पन्न हो। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण अवश्य कराया जाए। बैठक के दौरान जिला अर्थ और संख्या अधिकारी राम सनेही वर्मा सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार