पीलीभीत: एलाइजा जांच के लिए भेजे गए सात संदिग्धों के सैंपल, एक में डेंगू की पुष्टि
पीलीभीत, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी और सीएचसी स्तर पर हुई 45 लोगों की जांच में डेंगू के सात संदिग्ध मरीज और मिले है। सूचना मिलने के बाद मलेरिया टीम ने सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा है। इसके अलावा लखनऊ से आई दस लोगों की जांच रिपोर्ट में एक मरीज में …
पीलीभीत, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी और सीएचसी स्तर पर हुई 45 लोगों की जांच में डेंगू के सात संदिग्ध मरीज और मिले है। सूचना मिलने के बाद मलेरिया टीम ने सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा है। इसके अलावा लखनऊ से आई दस लोगों की जांच रिपोर्ट में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 48 हो गई है। टीम ने सभी मरीजों से संपर्क करने के बाद उनके घरों और मोहल्लों में दवा का छिड़काव कराया।
शहर के बाग गुलशेर खां समीप रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग को बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर वह दवा लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने डेंगू के लक्षण दिखने पर उनकी एनएस-1 कार्ड से डेंगू की जांच कराई। जांच । में बुजुर्ग में डेंगू के लक्षण पाए गए। इनके अलावा शहर से सटे गांव चंदोई का रहने वाला एक मरीज में भी डेंगू के लक्षण सामने आए हैं।
उधर निजी अस्पताल और लैब में हुई डेंगू की जांच में बीसलपुर रोड पर स्थित गांव पौटा कला, अर्बन पीएचसी, ललौरीखेड़ा और बरेली जिले के नवाबगंज के रहने वाले युवक में भी डेंगू के लक्षण सामने आए है। लैब और अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद टीम ने मरीजों को ट्रेस कर उनकी जांच करने के साथ उनके घरों में डेंगू का लार्वा देखने के साथ गांव में दवा का छिड़काव कराया।
लखनऊ से आई दस की रिपोर्ट में मिला एक युवक पॉजिटिव
बीते दिनों में पांच सितंबर को जिला अस्पताल की ओपीडी में शहर से सटे गांव चंदोई का रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला बुखार की दवा लेने आई थी। जहां उसकी जांच की गई। तो उसमें डेंगू के लक्षण सामने आए। इस पर मलेरिया टीम ने छह सितंबर को उसका एलाइजा का सैंपल लेकर जांच के लखनऊ भेजा। सोमवार देर रात लखनऊ केजीएमयू से दस मरीजों की जांच रिपोर्ट आई।
इसमें युवक में डेंगू की फाइनल पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद टीम ने गांव में कैंप कर सर्व कर बुखार और संदिग्ध मरीजों की जांच की। कुल 21 सैंपल गांव से लिए गए। जिन्हें टीम ने जांच के लिए लखनऊ भेजा है। अब लखनऊ में 45 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष रह गई है।
लखनऊ से आई दस मरीजों की जांच रिपोर्ट आई थी। उसमें एक युवक पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा सात संदिग्ध मरीज भी मिले है। जिनकी जांच को सैँपल भेजा गया है। साथ जागरूकता और बचाव के लिए कैंप लगाकर गांव-गांव सर्वे किया जा रहा है। साथ ही दवा का छिड़काव भी हो रहा है। -राजीव मौर्या, जिला सहायक मलेरिया अधिकारी
