मुरादाबाद: बेरोजगार श्रमिकों को डाकघर देगा एक साल का मुफ्त बीमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बेरोजगार व पंजीकृत श्रमिकों को डाक विभाग एक साल के मुफ्त बीमा की सौगात देगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में एक साल के लिए मुफ्त बीमे का लाभ दिया जाएगा। पहली बार पंजीकरण मुफ्त किया जाएगा। 16- 59 वर्ष आयु के बेरोजगार श्रमिकों को डाक विभाग के माध्यम से एक साल का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बेरोजगार व पंजीकृत श्रमिकों को डाक विभाग एक साल के मुफ्त बीमा की सौगात देगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में एक साल के लिए मुफ्त बीमे का लाभ दिया जाएगा। पहली बार पंजीकरण मुफ्त किया जाएगा।

16- 59 वर्ष आयु के बेरोजगार श्रमिकों को डाक विभाग के माध्यम से एक साल का मुफ्त बीमा लाभ मिलेगा। इसके लिए डाकघर के सीएससी काउंटर पर ई -श्रम कार्ड पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। कामगारों को ई -श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर व बैंक खाते की पासबुक लेकर किसी भी डाकघर के काउंटर पर संपर्क करना होगा।

यदि किसी के पास यदि आधार से लिंक मोबाइल नंबर नहीं हो वह निकटतम सीएससी ( डाकघर) या आईपीपीबी की सीईएलसी सेवा के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकता है। इसके बाद रजिस्टर्ड लाभार्थियों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जो एक विशिष्ट पहचान संख्या यूएएन नंबर होगा।

असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना एक साल के लिए मुफ्त दी जाएगा। पहली बार पंजीकरण मुफ्त किया जाएगा। इसके लिए श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। वीर सिंह, प्रवर अधीक्षक डाकघर, मुरादाबाद मंडल

संबंधित समाचार