मुरादाबाद : ढाबे के सामने खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर एल्युमिनियम की सिल्ली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। पलवल से रुद्रपुर जा रहे ट्रक को मूंढापांडे थाना क्षेत्र में चोरों ने निशाना बना लिया। खाने खाने के दौरान हाईवे किनारे ट्रक खड़ा करके चालक चला गया। चोरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर करीब डेढ़ टन की एल्युमिनियम की तीन सिल्ली चोरी कर ली। बाद में चालक जब मौके पर आया …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पलवल से रुद्रपुर जा रहे ट्रक को मूंढापांडे थाना क्षेत्र में चोरों ने निशाना बना लिया। खाने खाने के दौरान हाईवे किनारे ट्रक खड़ा करके चालक चला गया। चोरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर करीब डेढ़ टन की एल्युमिनियम की तीन सिल्ली चोरी कर ली। बाद में चालक जब मौके पर आया तो तिरपाल कटा देखकर होश उड़ गए।
सीसीटीवी चेक करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो ट्रक स्वामी ने मूंढापांडे थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के ग्राम शिमला बहादुर निवासी रामकुमार ट्रक स्वामी है। वह अपना ट्रक खुद ही चलाते हैं। अक्सर वह पलवल से एल्युमिनियम की सिल्ली लेकर रुद्रपुर आते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पलवल के ग्राम भगोला स्थित स्मृति प्राइवेट लिमिटेड से एल्युमिनियम की सिल्लियां लादी।
इसके बाद वह रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। राम औतार के अनुसार रात होने के कारण वह मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर रुक गए। ट्रक खड़ा करने के बाद वह खाना खाने चले गए। आरोप है कि इस बीच चोरों ने ट्रक को निशाना बना लिया।
तिरपाल काटकर चोर करीब डेढ़ टन की तीन सिल्लियां चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत लाखों रुपए में हैं। दिन निकलने पर रामऔतार जब ट्रक पर आए तो तिरपाल कटा देखकर होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी होटल स्वामी को दी लेकिन उसने हाथ खड़े कर दिए। आसपास लगे सीसीटीवी चेक करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने मूंढापांडे थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
