बरेली: नहर विभाग की जमीन पर कब्जे की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फन सिटी के पीछे नहर विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की। आरोपी ने नहर को पाटकर वहां बिल्डिंग बनाने की शुरुआत भी कर दी। इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रूहेलखंड नहर खंड बरेली के जिलेदार सींच पर्यवेक्षक कल्लू राम ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। फन सिटी के पीछे नहर विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की। आरोपी ने नहर को पाटकर वहां बिल्डिंग बनाने की शुरुआत भी कर दी। इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रूहेलखंड नहर खंड बरेली के जिलेदार सींच पर्यवेक्षक कल्लू राम ने बताया कि आशुतोष सिटी का रहने वाला लोटन सिंह फन सिटी के पीछे नहर में मिट्टी डालकर पाट रहा था। वो नहर की जमीन पर कब्जा करना चाहता था।

टीम ने कई बार उसे मना किया लेकिन आरोपी नहीं माना। जिस पर थाना इज्जतनगर में लोटन सिंह के खिलाफ अवैध कब्जा करने की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जाता है की आरोपी पर कई और मामले भी दर्ज है। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका