रायबरेली: विपणन विभाग ने धान खरीद को लेकर शुरू किया होमवर्क, जानें क्या…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। धान खरीद को लेकर विपणन विभाग ने होमवर्क शुरू कर दिया है। इस बार 65 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी और 1 लाख 71 हजार 100 मीट्रिक टन का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। जिले में धान खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद पहले …

रायबरेली। धान खरीद को लेकर विपणन विभाग ने होमवर्क शुरू कर दिया है। इस बार 65 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी और 1 लाख 71 हजार 100 मीट्रिक टन का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है।

जिले में धान खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद पहले चरण में 65 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सबसे अधिक पीसीएफ के क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में रायबरेली मंडी, हरचन्दपुर, महराजगंज उप मंडी, लालगंज मंडी, ऊंचाहार, डलमऊ, सलोन मंडी, डीह, आवश्यक वस्तु निगम का रायबरेली मंडी, हरचंदपुर, सतांव, बछरावां, डलमऊ, सलोन मंडी, छतोह धान क्रय केन्द्र हैं। इसी प्रकार यूपी एग्रो का शिवगढ़, सरेनी, उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम का प्यारेपुर, रोहनिया और पीसीएफ का उत्तरपारा, डिघिया, दुसौती, लोधवामऊ, चंदापुर, कलुईखेड़ा, कसरावां, भीतरगांव, लोधीपुर उतरावां, घुरवारा, पारी बेवल और परैया नमकसार में धान क्रय केंद्र स्थापित किये गए हैं।

विपणन अधिकारी रामानंद ने बताया कि अभी और क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। एजेंसी वार लक्ष्य अभी नहीं आया है। इसके आते ही एजेंसी वार लक्ष्य तय होगा।

संबंधित समाचार