मुरादाबाद : रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार घायल, हालत नाजुक
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि घायल के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मूल रूप से नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला लालबाग निवासी 30 वर्षीय शक्कू पुत्र चांद वर्तमान में बरवारा मझरा में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह कटघर के मोहल्ला बरवारा मझरा में पीतल फर्म में पॉलिश कारीगर है। गुरुवार को वह आठ बजे ड्यूटी जा रहा था। रामपुर दोराहे पर उसकी मोपेड को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
