हरदोई: विधायक रजनी तिवारी ने की समीक्षा बैठक, सफाई व्यवस्था की खुली पोल
हरदोई। डेंगू जैसी घातक बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जिले की शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। सभासदों ने जगह-जगह गंदगी होने की शिकायत विधायक रजनी तिवारी से की। जब बैठक में सभासदों ने …
हरदोई। डेंगू जैसी घातक बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जिले की शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। सभासदों ने जगह-जगह गंदगी होने की शिकायत विधायक रजनी तिवारी से की। जब बैठक में सभासदों ने जगह-जगह गंदगी होने की बात बताई तो विधायक रजनी तिवारी ने ईओ के प्रति काफी नाराजगी जताई।
विधायक रजनी तिवारी ने चेतावनी देते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था को सही से कराने के निर्देश दिए। जिससे संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। समीक्षा बैठक में विधायक रजनी तिवारी सफाई व्यवस्था को लेकर काफी सजग दिखी। उन्होंने इस गंभीर संकट काल में भी नगर पालिका द्वारा सफाई न कराए जाने पर बेहद नाराजगी जताई।
