रायबरेली: एनटीपीसी में ईंधन प्रबंधन और एवरग्रीन ने दी शानदार प्रस्तुति
रायबरेली। एनटीपीसी में परियोजना स्तरीय गुणवत्ता चक्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ईंधन प्रबंधन और एवरग्रीन का प्रस्तुतीकरण खासा शानदार रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने किया। गुणवत्ता चक्र के इस सम्मेलन में एनटीपीसी के कर्मचारियों ने काफी रूचि दिखाई। इसमें विभिन्न विभागों की 13 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों …
रायबरेली। एनटीपीसी में परियोजना स्तरीय गुणवत्ता चक्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ईंधन प्रबंधन और एवरग्रीन का प्रस्तुतीकरण खासा शानदार रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने किया। गुणवत्ता चक्र के इस सम्मेलन में एनटीपीसी के कर्मचारियों ने काफी रूचि दिखाई। इसमें विभिन्न विभागों की 13 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने विषयवस्तु पर विस्तार तथा स्पष्ट तरीके से प्रस्तुतीकरण किया।
जिसमें ईंधन प्रबंधन विभाग की टीम एवरग्रीन का सबसे शानदार प्रस्तुतीकरण रहा और उसे पहला स्थान हासिल हुआ। जबकि प्रचालन विभाग की टीम अभ्युदय ने दूसरा और परियोजना चिकित्सालय की टीम मेडी पावर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक ने सभा को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे एनटीपीसी की मूल मान्यता ‘सम्पूर्ण गुणवत्ता से उत्कृष्टता’ को संबल प्रदान होता रहे।
निर्णायक मण्डल में अनिल कुमार डांग, अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी एकेडमी), वंदना चतुर्वेदी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और एनटीपीसी दादरी के आलोक माथुर, अपर महाप्रबंधक शामिल रहे। इस अवसर पर एसके झा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) सहित चन्द्रशेखर बुरलावर, अपर महाप्रबंधक सभी विभागाध्यक्ष, प्रतिभागी और कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
