लखनऊ: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, स्थिति तनावपूर्ण, पीएसी तैनात
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के निजामपुर मल्हौर में गुरुवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिसे देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। हालांकि देर रात घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। आबादी की जमीन पर निजामपुर …
लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के निजामपुर मल्हौर में गुरुवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिसे देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। हालांकि देर रात घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। आबादी की जमीन पर निजामपुर मल्हौर निवासी संतोष रावत का लंबे समय से कब्जा है। ऐसे में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद को समाप्त करने के लिए सार्वजनिक स्थल के तौर पर मंदिर बनाने के निर्णय लिया गया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया था। आरोप है कि गुरुवार देर रात तथाकथित स्थानीय भाजपा महिला नेत्री ने गुपचुप तरीके से भगवान शिव की प्रतिमा रखवा दी। इसके बाद दलित परिवार ने विरोध किया तो समझाने के प्रयास किया गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह समझा बुझाकर शांत करवाया। बावजूद इसके तनाव को देखते हुए देर रात पीएसी तैनात कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद उचित कदम उठाए गए हैं। स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था कायम है।
