मिर्जापुर: नर्स ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, जानें मामला
मिर्जापुर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर तैनात संविदा स्टाफ नर्स ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया है कि केंद्र पर तैनात एएनएम एवं महिला चिकित्सक द्वारा निरंतर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही उनके ट्रांसफर की साजिश …
मिर्जापुर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर तैनात संविदा स्टाफ नर्स ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया है कि केंद्र पर तैनात एएनएम एवं महिला चिकित्सक द्वारा निरंतर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही उनके ट्रांसफर की साजिश भी रची जा रही है। इसके लिए धरना प्रदर्शन का सहारा लेते हुए उन पर गलत आरोप लगाते हुए उनका मानसिक और सामाजिक, आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
महिला स्टाफ नर्स हेना शमीम सिद्दीकी ने उच्चाधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि पिछले दिनों स्वास्थ्य केंद्र पर कुड़िया गांव निवासिनी प्रस्तुता सुमन आदिवासी को प्रसव पीड़ा होने के पश्चात स्वास्थ्य केंद्र पर भोर में लाया गया था जहां प्रसव कराने के उपरांत एएनएम द्वारा सुविधा शुल्क लेने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी उन्हें कोई जानकारी भी नहीं है, बावजूद एएनएम तथा महिला चिकित्सक व अन्य लोगों द्वारा बराबर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।
जबकि उक्त प्रसूता और एएनएम के बीच क्या वार्तालाप हुआ, क्या मामला है? उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, ना ही उससे उनका कोई सरोकार रहा है। बावजूद इसके उन पर बेवजह आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ स्थानांतरण की गहरी साजिश रची जा रही है। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ उच्चाधिकारियों को भी गुमराह करते हुए झूठी रिपोर्ट दी जा रही है। जिसकी उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है, ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने अपने खिलाफ रची जारी गहरी साजिश की आशंका प्रकट करते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
