यूपी: ओपी राजभर भाजपा के साथ कर सकते हैं गठबंधन, दिए ये बड़े संकेत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विपक्षी पार्टियां रंग बदलते हुई दिखाई दे रहीं हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करने के दौरान ऐलान किया है कि हमारे मुद्दों के साथ जो पार्टी होगी, हम उसका साथ देंगे। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विपक्षी पार्टियां रंग बदलते हुई दिखाई दे रहीं हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करने के दौरान ऐलान किया है कि हमारे मुद्दों के साथ जो पार्टी होगी, हम उसका साथ देंगे। हम पूरे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, मुफ्त शिक्षा, न्याय समिति रिपोर्ट की सिफारिश लागू करने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जो भी इस मुद्दे पर हमारे साथ रहेगा उन सबका स्वागत है। राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगर समर्थन करती है तो उनका भी स्वागत है।

समझौता करने आये हैं लखनऊ

सुभासपा के अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि वो अभी तक अपने मोर्चे को धार दे रहे थे और ताकत पैदा कर रहे थे। अब गठबंधन के लिए लखनऊ आये हैं। जो भी राजनीतिक दल चाहे उनसे कर सकता। उन्होंने कहा कि समाजहित में राजभर कोई भी कुर्बानी दे सकता है। पहले भाजपा और मुख्यमंत्री पर तल्ख बयानबाजी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तब दौर दूसरा था, अब दूसरा है। उनसे पूछा कि बीजेपी में किससे बात होगी तो दो टूक कहा की पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह क्योंकि यहां बात करने से रिजल्ट नही निकलेगा।इसीलिए तय किया है कि सीधे दल के मालिक से बात की जाए।

मऊ में 27 भरेंगे हुंकार

राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा तमाम मुद्दों पर बनाया गया है। मोर्चा ने तय किया है, जो भी पार्टी मुद्दों पर समझौता करेगी, वो साथ आएगी। इसी के साथ राजभर ने कहा कि 27 अक्टूबर को मऊ की रैली में वंचित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक को संबोधित करेंगे और उसी दिन फैसला लिया जाएगा कि आगे का चुनावी सफर कैसे तय करना है।

राजभर ने सीएम योगी के बयानबाजी पर कहा कि वो जो कहते है सच कहते हैं, सच कड़वा होता है। कुछ दिन पहले शिवपाल यादव के आवास पर भी ओपी राजभर, असद्दुदीन ओवैसी और चंद्रशेखर के साथ बैठक हुई थी। फिलहाल शिवपाल यादव को सपा में संभावनाएं दिख रही हैं। इस बात पर जब ओपी राजभर से पूछा तो उन्होंने कहा कि परिवार का लगाव है। चाचा-भतीजे, भाई-भाई का सवाल है।

संबंधित समाचार