हरदोई: राज्यसभा सांसद ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण, कही ये बड़ी बात
हरदोई। पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 43.88 लाख की लागत से 167 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकापर्ण मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राज्यसभा अशोक वाजपेयी ने किया। इसके उपरान्त सांसद ने ऑक्सीजन प्लांट से सीएचसी के तीनों वार्डों में 30 बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई पाइप लाइन का निरीक्षण किया। …
हरदोई। पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 43.88 लाख की लागत से 167 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का लोकापर्ण मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राज्यसभा अशोक वाजपेयी ने किया। इसके उपरान्त सांसद ने ऑक्सीजन प्लांट से सीएचसी के तीनों वार्डों में 30 बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई पाइप लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सांसद को वार्ड में आक्सीजन सप्लाई चालूकर दिखाई तथा मीटर के माध्यम से भी आक्सीजन सप्लाई जांचने के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर सीएचसी प्रागंण में आयोजित शिविर का उद्घाटन सांसद, जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दीप प्रज्जवलि कर किया। शिविर में उपस्थित जनसमूह को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए सांसद राज्यसभा अशोक वाजपेयी ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर की संभवाना तथा आम जनमानस को त्वरित ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए डीएम के कुशल मार्ग दर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में मेरी सांसद निधि से इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता परक एवं मानक के अनुरूप कराया है, इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी व सीएमओ को बधाई दी।
पिहानी सीएचसी के जीर्ण-शीर्ण भवनों आदि की मरम्मत के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराने के अनुरोध पर सांसद ने जिलाधिकारी से कहा कि पिहानी क्षेत्र सीएचसी, पीएचसी के निर्माण, मरम्मत एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्यो के लिए तत्काल सांसद निधि से धनराशि उपलब्ध कराया जाएंगा ताकि आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। थाना पिहानी की दीवारों आदि के निर्माण के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के अुनरोध पर सांसद ने आश्वासन दिया कि पिहानी थाने की दीवारों आदि के निर्माण के लिए सांसद निधि से शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सांसद, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित जनता को दशहरा पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य अतिथि, ब्लाक प्रमुख पिहानी कुशी वाजपेयी, नगर पालिका अध्यक्ष आदि का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी पिहानी सहित अन्य एमओ, आईसी, आदि उपस्थित रहे।
