बरेली: जमीन हड़पने के लिए भाई ने रखे थे गाड़ी में तमंचे, पुलिस को भी किया फोन, फंसाने की थी प्लानिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते 10 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि भमोरा के कैमुआ गांव का सोनू शर्मा अवैध असलहों की तस्करी करता है। इस समय एक इनोवा गाड़ी में कुछ तमंचे रखे हुए है। मामले में पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें करीब 10 अवैध तंमचे बरामद हुए। जिसके …

बरेली, अमृत विचार। बीते 10 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि भमोरा के कैमुआ गांव का सोनू शर्मा अवैध असलहों की तस्करी करता है। इस समय एक इनोवा गाड़ी में कुछ तमंचे रखे हुए है। मामले में पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें करीब 10 अवैध तंमचे बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने सोनू के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मगर जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि सोनू के सगे भाई मोहनलाल शर्मा उर्फ मीनू ने ही कार में तंमचे रखे थे। जिसके बाद पुलिस ने मीनू समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

जमीन का था विवाद, इसलिए भाई को भेजना था जेल
पुलिस के मुताबिक जांच में जब पता चला कि कार में तंमचे उसके भाई मीनू ने रखे है। तो पुलिस ने मीनू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि उसने अपने रिश्तेदार ललित कुमार शर्मा के साथ अपने भाई सोनू को फंसाने के लिए कार में तंमचे रखे थे। जिसके बाद पुलिस को फोन भी करवाया था। पूछने पर बताया कि उसका प्लान था कि वह अपने भाई को असलहों के तस्करी में जेल भिजवाने के बाद उसकी बाकी प्रॉपर्टी को बेच देंगे। जिसके बाद दोनों लोग आधा-आधा पैसा बांट लेंगे। पुलिस को दोनों के पास से एक-एक तंमचा और दो-दो कारतूस भी बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

जो जेल में बंद उसके यहां से खरीदे थे असलहे
पूछताछ में मीनू के रिश्तेदार ललित ने बताया कि वो असलहे उसने दिलबाग सिंह सरदार उर्फ बग्गा से खरीदे थे। जबकि पुलिस का कहना है कि दिलबाग सिंह पिछले चार महीनों जेल में है। वह चार महीनें पहले असलहा फैक्ट्री समेत पकड़ा गया था। फिलहाल पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली में हादसा: हाई टेंशन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस का लीठीचार्ज

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा