लखनऊ: मंत्री के आश्वासन पर जूनियर इंजीनियर्स का सत्याग्रह हुआ स्थगित, जानें
लखनऊ। अपनी मांगों को लेकर सत्याग्रह चला रहे जूनियर व प्रोन्नत इंजीनियरों ने ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। यह जानकारी राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनिसर्य संगठन के केंद्रीय सह प्रचार सचिव केदार नाथ शुक्ला ने दी। बता दें कि शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत …
लखनऊ। अपनी मांगों को लेकर सत्याग्रह चला रहे जूनियर व प्रोन्नत इंजीनियरों ने ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। यह जानकारी राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनिसर्य संगठन के केंद्रीय सह प्रचार सचिव केदार नाथ शुक्ला ने दी। बता दें कि शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस विषय को लेकर प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
मंत्री ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि जूनियर व प्रोन्नत अभियन्ताओं के ज्वलंत प्रकरणों में संगठन के मांग पत्र के क्रम में शीघ्र ही खुली बैठक की जाएगी। जिसमें समस्याओं का सकारात्मक और प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। वहीं, केन्द्रीय अध्यक्ष इं. जीवी पटेल ने बताया कि संगठन ने दस दिन तक यह आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।
साथ ही कहा कि विजयादशमी के पर्व पर उपभोक्ताओं को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अवर अभियंता गण अपने-अपने क्षेत्रों में जी-जान से जुटे हुए हैं। लेकिन प्रबंधन की वादाखिलाफी और अन्याय के प्रतिकार में प्रतीकात्मक रूप से शक्ति भवन पर उपवास कार्यक्रम में विजयादशमी के पर्व के दौरान भी अपने परिवार और अपने परिवार और अपनों से दूर रहकर त्योहार को नहीं मनाते हुए शक्ति भवन पर क्रमिक उपवास पर भारी मात्रा में जूनियर इंजीनियर सम्मिलित हुए। जिसमें प्रदेश के हर जोन व परियोजना शाखा से 2-2 की संख्या में अवर अभियंताओं ने शामिल हुए।
वहीं, संगठन के संरक्षक सतनाम सिंह और महासचिव जय प्रकाश ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के स्पष्ट आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया है। सत्याग्रह 24 अक्टूबर तक स्थगित है। 21 और 22 अक्टूबर को त्रिपक्षीय बैठक के बाद समस्याओं का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। इससे पहले शक्ति भवन लखनऊ पर उपवास अनशन सत्याग्रह स्थल पर पीके सिंह, अनुराग सक्सेना, चन्द्रशेखर आदि मौजूद
