श्रीनगर में नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकी का सुरक्षा बलों ने किया सफाया, मुठभेड़ में मार गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। श्रीनगर में हाल में लोगों की हत्या करने में संलिप्त रहा एक आतंकवादी शुक्रवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के वाहीबाग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और इसके बाद पुलिस ने …

श्रीनगर। श्रीनगर में हाल में लोगों की हत्या करने में संलिप्त रहा एक आतंकवादी शुक्रवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के वाहीबाग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान बाद में मुठभेड़ में तब्दील हो गयी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ”हाल ही लोगों की हत्या में संलिप्त रहा एक आतंकवादी पुलवामा में मुठभेड़ में मारा गया है।”

संबंधित समाचार