बरेली: कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मनाया गया महिला किसान दिवस
बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान परिसर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से शुक्रवार को नबाबगंज विकास खण्ड के ग्रेम गांव के पंचायत सचिवालय में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत समूहों की महिलाओं ने रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर समूह द्वारा किए गए कार्यों तथा तैयार उत्पादों के …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान परिसर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से शुक्रवार को नबाबगंज विकास खण्ड के ग्रेम गांव के पंचायत सचिवालय में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत समूहों की महिलाओं ने रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर समूह द्वारा किए गए कार्यों तथा तैयार उत्पादों के सम्बन्धों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में 80 महिलाएं उपस्थिति रही। इस दौरान महिलाओं को पोषण वाटिका के लिए बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्रेम गांव के साथ ही अन्य गांवों की स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्य कर रही महिलाएं उपस्थित रही। संचालन कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ डा. रंजना गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डा. हरेन्द्र कुमार, चन्द्रमोहन बीडीओ नवाबगंज, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. बृजपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
