बरेली: घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर युवक को पीटा
बरेली, अमृत विचार। घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को पीट दिया। मारपीट में युवक घायल हो गया। परिवार के लोगों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी …
बरेली, अमृत विचार। घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को पीट दिया। मारपीट में युवक घायल हो गया। परिवार के लोगों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला निवासी 20 वर्षीय सूरज पुत्र रामचंद्र ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला एक युवक उनके घर के बाहर शराब पी रहा था। उसने घर के बाहर शराब पीने का विरोध किया तो वह गाली-गलौच करने लगा।
आरोप है कि गाली का विरोध करने पर उसने अपने अन्य साथियों की मदद से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
